दोषियों को फांसी देने की उठी मांग
मुजफ्फरपुर
सकरा गैंगरेप कांड में पुलिस ने एक नामजद समेत पांच युवकों को उठाया है। इसमें दो इंजीनियरिंग के छात्र शामिल हैं। पुलिस मामले में अबतक छह युवकों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें दो नामजद आरोपित भी है। सभी से सकरा थाने पर पुलिस सख्ती से पूछताछ कर रही है। गुरुवार को महिला थाने की पुलिस घटनास्थल से कई साक्ष्य जुटायी।
बताया गया कि बुधवार देर रात दूसरे नामजद आरोपित आदित्य झा की गिरफ्तारी उसके घर चंदनपट्टी से हुई है। वहीं, चार अन्य सुजावलपुर से पकड़े गए हैं। इनमें तीन सगे और चचेरे भाई शामिल हैं। इससे पहले घटना के दूसरे दिन मुख्य आरोपित इजहार को पीड़िता के परिजनों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा था। पूछताछ पूरी होने और मेडिकल जांच के बाद सभी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले पीड़िता को थाने बुलाकर आरोपितों की पहचान करायी जाएगी। विदित हो कि मामले में पीड़िता ने दो नामजद व तीन अज्ञात को आरोपित किया था। अबतक आरोपितों ने जिस बोलेरो से छात्रा को अगवा किया और बाइक से धक्का मारकर गिराया उसे पुलिस बरामद नहीं कर सकी है। ना हीं छात्रा की साइकिल के संबंध में महिला या सकरा थाने को जानकारी मिली है।

पाठको की राय